2 हेलीकॉप्टर Crash: ब्रेकिंग-अमेरिका में ट्रेनिंग के दौरान टकराए 2 अत्याधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर,कई लोगों की मौत की खबर

2 हेलीकॉप्टर Crash: ब्रेकिंग-अमेरिका में ट्रेनिंग के दौरान टकराए 2 अत्याधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर,कई लोगों की मौत की खबर

अमेरिका में सेना की ट्रेनिंग के दौरान दो अत्याधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इसमें कई लोगों की मौत की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हेलीकॉप्टर केंटकी में उड़ रहे थे, इसी दौरान दोनों आपस में टकरा गए।

ब्लैक हॉक फ्रंट लाइन यूटिलिटी हेलीकॉप्टर है, जिसे अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के बाद तैयार किया। दुनियाभर में अमेरिका के कई मित्र देशों की स्पेशल फोर्सेस इस तरह के हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करती हैं। ये हेलीकॉप्टर खास मिशन को अंजाम देने में कारगर माने गए हैं, क्योंकि इनकी स्पीड तेज होती है और इनमें तकनीक चीजें भी अधिक होती हैं।

केंटुकी के गवर्नर ने गुरुवार को कहा कि बुधवार देर रात राज्य में एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान ये हादसा हुआ। गवर्नर एंडी बेशियर ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमें फोर्ट कैंपबेल से कुछ कठिन खबरें मिली हैं। एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर है। इसके घातक परिणाम होने की उम्मीद है। स्थानीय अधिकारी और आपातकालीन सेवाएं रेस्क्यू काम में जुटी हैं।’

और पढ़े  वकील का कत्ल: कानपुर के मोनू को दी गई थी 10 लाख की सुपारी, अपहरण के बाद ही दबाया गला, फिर किया ये काम
  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…