पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, भीषण धमाके में 12 लोगों की मौत

 

भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान मंगलवार को खुद आतंकी घटना का शिकार हो गया। देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि बम धमाका इतना तेज था कि जी-11 क्षेत्र के आसपास इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया गया है कि धमाके वाली जगह यहां मौजूद एक कोर्ट के बिल्कुल करीब है।

इस घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शोक जताया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यह घटना सबक (वेक अप कॉल) है। उन्होंने इस धमाके की जिम्मेदारी इशारों-इशारों में अफगानिस्तान पर डालते हुए कहा कि इस माहौल में काबुल के शासकों के साथ सफलतापूर्वक समझौतों की उम्मीद बेकार है।

इस घटना के जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उनमें जी-11 क्षेत्र से धुएं का गुबार उठते देखा जा सकता है। इसके अलावा सुरक्षा बैरियर के पास आग भी देखी गई।

और पढ़े  जयपुर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, एक की मौत, पांच घायल
  • Related Posts

    भीषण धमाका: वियतनाम में धमाका, 6 लोगों की मौत,और 10+ घायल, गैस रिसाव की आशंका

    वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह एक हॉटपॉट रेस्तरां में हुए भीषण धमाके ने आसपास के इलाके में तबाही मचा दी। विस्फोट इतना जोरदार था कि रेस्तरां की इमारत…

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…