एनएसयूटी में आज से दिल्ली स्टार्टअप युवा महोत्सव शुरू, 2035 तक 5,000 स्टार्टअप को सक्षम बनाने का लक्ष्य

Spread the love

 

 

दिल्ली सरकार स्टार्टअप को पहले से ज्यादा आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। सरकार ने दिल्ली स्टार्टअप नीति 2025 के तहत 5 वर्षों में 325 करोड़ का प्रावधान किया है। साथ ही वर्ष 2035 तक 5 हजार स्टार्टअप को सक्षम बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTTE) के माध्यम से द्वारका स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को दिल्ली स्टार्टअप युवा महोत्सव का आयोजन करने जा रही है।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद इस महोत्सव का शुभारंभकरेंगे। उद्देश्य छात्र नेतृत्व वाले और प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप को सशक्त बनाना तथा दिल्ली के कैंपस टू मार्केट स्टार्टअप इको सिस्टम को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्टार्टअप युवा महोत्सव स्टार्टअप को प्रदर्शित करने, उद्यमियों को निवेशकों और मेंटर्स से जोड़ने के लिए एक मंच है। इस महोत्सव को स्टार्टअप पिचिंग और नवाचार प्रतियोगिताओं के लिए 750 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

 


Spread the love
और पढ़े  Gold Silver Price- सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट, चांदी करीब ₹9050 तक टूटी, सोना ₹2360 सस्ता
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love