शादी के कुछ दिनों बाद घरों में पसरा मातम, पहले पत्नी ने की आत्महत्या, पति ने भी लगाई फांंसी

Spread the love

 

र्नाटक के बंगलूरू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक नवविवाहित जोड़े ने दो दिनों के अंतराल पर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सूरज शिवन्ना और गणवी की शादी बीते 29 अक्तूबर को बंगलूरू में हुई थी। शादी के बाद दोनों श्रीलंका हनीमून पर भी गए, लेकिन कुछ विवाद होने के कारण दोनों हनीमून को बीच में ही छोड़कर वापस आ गए। फिर जो यहां हुआ उसने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया।

मामले में गणवी के परिवार का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद उसे स्वीकार नहीं किया गया। उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद गणवी मायके चली गई और मंगलवार को आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित किया और वेंटिलेटर पर रखा गया। गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

 

नागपुर पहुंचा सूरज फिर हुआ कुछ ऐसा…
पत्नी गणवी की आत्महत्या और परिवार वालों के आरोप के बाद पति सूरज शिवन्ना अपनी मां के साथ बंगलूरू से करीब हजार किलोमीटर दूर नागपुर पहुंचे थे। इसके दो दिनों के बाद होटल के कमरे से सूरज ने खुद को फांसी लगा ली। इतना ही नहीं उनकी मां ने भी जान देने की कोशिश की, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभी वो जीवन और मौत ले लड़ रही हैं।

 

गणवी के परिजनों ने ससुराल के बाहर प्रदर्शन भी किया
दूसरी ओर पत्नी की मौत के बाद गणवी के परिजनों ने सूरज और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। बंगलूरू पुलिस में दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके साथ ही परिजनों ने ससुराल के बाहर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की। मामले की जांच जारी है। पुलिस दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर रही है और सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।

और पढ़े  सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, युद्ध अपराधों पर सीरियाई अदालत का फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    TMC दफ्तर में फांसी के फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव,पांच बार जीता था चुनाव

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबर  बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय…


    Spread the love

    अमित शाह पहुंचे उदयपुर, CM भजनलाल ने की अगवानी, आज निम्बाहेड़ा में 12 हजार करोड़ से अधिक की सौगात

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पर विशेष विमान से पहुंचने पर…


    Spread the love