हल्द्वानी- बसंत विहार में जल संकट, 3 हजार लोग प्रभावित, जल संस्थान पर अनदेखी का आरोप

 

 

हल्द्वानी शहर के वार्ड-50 आदर्शनगर मुखानी के बसंत विहार में पेयजल संकट बना हुआ है। इससे तीन हजार की आबादी प्रभावित हो गई। रविवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने जल संस्थान पर अनदेखी का आरोप लगाया। इसकी भनक लगते ही जल संस्थान का लाइनमैन मौके पर पहुंचा और जल्द पेयजलापूर्ति दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी बांटा गया तब जाकर लोग शांत हुए।

पार्षद नीमा भट्ट ने बताया कि जगन्नाथ विहार, बसंत विहार फेस वन व टू, गणेश विहार, मित्र काॅलोनी और शिवपुरम में चार दिन से पेयजलापूर्ति ठप है। जिन लोगों के पास पानी की स्टोरेज है उनका तो काम चल रहा है लेकिन अधिकतर लोग इससे प्रभावित हैं। जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्हें भी समस्या की वजह पता नहीं है। बताया गया कि पूर्व में यहां पेयजल लाइन के लिए खोदाई की गई थी, इस दौरान पानी की लाइन के क्षतिग्रस्त होने की संभावना जताई जा रही है।

 

नहर कवरिंग से पहले पेयजल लाइन शिफ्टिंग शुरू
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे केनाल सर्विस रोड पर नहर को कवर किया जाना है। सिंचाई विभाग करीब 19 करोड़ की लागत से यह काम करेगा। इससे पहले जल संस्थान ने टीपीनगर तिराहे तक दो किमी पेयजल लाइन की शिफ्टिंग कार्य रविवार से शुरू कर दिया है। यहां चार और ढाई इंच व्यास वाली लाइन शिफ्ट होनी है। जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि 10 दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

नैनीताल रोड पर टूटी पेयजल लाइन
हल्द्वानी। शहर में चार दशक पहले बिछी पेयजल लाइनें जवाब देने लगी हैं। नैनीताल रोड पर कालूसिद्ध मंदिर के निकट 12 इंच की व्यास वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बरेली रोड और रामपुर रोड की कुछ कॉलोनियों में पेयजलापूर्ति प्रभावित है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार सोमवार शाम तक लाइन जोड़ दी जाएगी।

66 बसंत विहार में गौला वाले पानी की सप्लाई है। लोगों की शिकायत पर टैंकरों से पानी बांटा गया है। सोमवार को लाइन की जांच कराने के बाद ही असल वजह पता चलेगी।
– रवींद्र कुमार, एई जल संस्थान 

और पढ़े  देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले 2 इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…