
गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसोंडा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी जन्म देने वाली मां के साथ ही धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद मां के साथ दुष्कर्म के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित मां का आरोप है कि उसके बेटे ने घर में धमकी देकर रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।