हरिद्वार : 20-21 जून को हरिद्वार की सभी सीमाएं रहेंगी सील, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी का स्नान पर्व रद्द।

हरिद्वार में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर होने वाले स्नान पर्व को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है। सिर्फ तीर्थ पुरोहित और गंगा सभा के पदाधिकारी ही दोनों दिन पूजन कर सांकेतिक स्नान करेंगे।

हरिद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के लिए न आने की अपील की है। 20 जून को गंगा दशहरा का पर्व है। इसके साथ ही 21 जून को निर्जला एकादशी का व्रत और स्नान है।

कोरोना संक्रमण कम होने के कारण जिले में श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ने लगा है। ऐसे में 20 और 21 जून को होने वाले स्नान पर्व को आम श्रद्धालुओं के लिए रद्द कर दिया है।

एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने कहा कि बाहरी राज्यों के श्रद्धालु 20 और 21 जून को गंगा स्नान करने हरिद्वार न आएं। दोनों दिन जिले की सीमाएं सील कर श्रद्धालुओं को लौटाया जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल: भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…