सुर्खियों में है पहाड़ की जवानी, सबकी जुबां पर है रात को नोएडा की सड़कों पर दौड़ते कुमाऊं के लाल का नाम, पढ़ें 19 साल के प्रदीप मेहरा की क्या है कहानी।।

Spread the love

पहाड़ की जवानी और पहाड़ के पानी को रोकने की बात कई मंचों पर होती है लेकिन पहाड़ की जवानी के संघर्ष और पेट की भूख मिटाने की तस्वीर कभी-कभी ही सामने आती है। फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने फेसबुक पोस्ट पर अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा के संघर्ष को साझा किया है।
नोएडा में अपनी कार से रात 12 बजे जा रहे विनोद कापड़ी को 19 साल का प्रदीप मेहरा कंधे पर बैग लेकर अकेला दौड़ता मिला। उसे बार-बार लिफ्ट का ऑफर दिया लेकिन उसने मना कर दिया। प्रदीप ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। सेना में भर्ती होने के लिए वह दौड़ लगा रहा है।दौड़ लगाने का यही समय मिलता है। इसके बाद ही वह कमरे में जाकर खाना बनाता है। उसे सुबह आठ बजे फैक्टरी जाना होता है इसलिए सुबह दौड़ नहीं सकता। यहां वह अपने भाई के साथ रहता है। भाई की रात की ड्यूटी होती है। गांव में मां बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। वह रोज दस किमी दौड़ता है। यह उसका रूटीन है। विनोद कापड़ी ने उसकी मदद करनी चाही लेकिन उसने साफ-साफ मना कर दिया।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *