विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सभी को तंबाकू सेवन से रोकने का प्रयास करें ताकि समाज को इस के जहर से मुक्त किया जा सके, मनुष्य जीवन प्रकृति की अनमोल कृति है, इसे नशे की लत से बर्बाद न करें…

आप धूम्रपान करने के साथ ही गुटका, तंबाकू का भी इस्तेमाल करते हैं तो जरा संभलकर! चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार गुटका, तंबाकू के अत्यधिक सेवन से कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस जैसी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमार जी कौल के अनुसार जो व्यक्ति धूम्रपान करने के साथ ही गुटखा और तंबाकू का अधिक सेवन करते हैं इसका सीधा असर एसीई-2 रिसेप्टर्स पर पड़ता है। यही एसीई-2 रिसेप्टर्स कोरोना को आसानी से बांधने और उन्हें शरीर में कई गुना बढ़ाने का काम करते हैं।

ऐसे में तंबाकू, गुटका का ज्यादा सेवन करने वालों के लिए कोरोना संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बताया कि जबसे कोरोना ने पांव पसारा है तब से लगातार गुटखा और तंबाकू का सेवन करने वाले लोग बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। उनकी जिंदगी बचाना चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए चुनौती साबित हुआ है।
तंबाकू से होने वाली बीमारियों से हर साल 70 लाख मौतें
विश्व स्वास्थ संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से हर साल 70 लाख से अधिक मौतें होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ ही दुनियाभर की सरकारों की ओर से इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद धूम्रपान और तंबाकू के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है।

फेफड़े और मुंह के कैंसर का खतरा
कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के अनुसार तंबाकू के सेवन से न सिर्फ फेफड़ों और मुंह के कैंसर की संभावना बढ़ जाती है, वरन हार्टअटैक का भी खतरा रहता है। यदि तंबाकू का अत्यधिक सेवन किया जाए तो आंखों से कम दिखाई देने के साथ ही पायरिया और मुंह से दुर्गंध जैसी बीमारियां हो जाती हैं।

और पढ़े  उड़ान: 16 की उम्र में बनीं कैशियर, 21 में रचा इतिहास, कायली बनीं वॉलमार्ट की सबसे युवा स्टोर मैनेजर
  • Related Posts

    न्यूयॉर्क में सुनीता विलियम्स का खास सम्मान: बनीं ग्रैंड मार्शल, 20 हजार लोगों की परेड का किया नेतृत्व

    भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को ‘पूर्व सैनिक दिवस’ परेड के दौरान ‘ग्रैंड मार्शल’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह परेड पूर्व सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए…

    अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला, होटल लॉबी में 12 लोगों ने घेरकर पीटा, खून से लथपथ हुआ चेहरा

    पूर्व यूएफसी बेंटमवेट चैंपियन मराब ड्वालिश्विली पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हमला हुआ है। इस घटना में मराब का चेहरा खून से लथपथ हो गया। हमले…