विदेशी विशेषज्ञों की टीम पहुंची हल्द्वानी, किया जमरानी बांध स्थल का भूगर्भीय विश्लेषण..

प्रस्तावित जमरानी बांध स्थल का तकनीकी परीक्षण करने के लिए आई विदेशी विशेषज्ञों की टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को भी परियोजना इकाई के अधिकारियों और परियोजना विशेषज्ञों के साथ बांध स्थल का दौरा किया और विभिन्न बिंदुओं की जानकारी हासिल की।
एडीबी के विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम ने नदी के दोनों ओर बनी सुरंगों का निरीक्षण कर भूगर्भीय विश्लेषण किया। टीम ने कोर बॉक्स लाइब्रेरी में ड्रिल होल के सैंपल देखे और उनकी तकनीकी जानकारी ली। टीम ने पस्तोला के निकट स्लाइड, गौला में मिलने वाले बाराझाला, नौकुचियाताल, भीमताल व बलिया नाले को देखा। परियोजना संबंधी अमृतपुर स्थित कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया।
विदेशी विशेषज्ञों की टीम में एडीबी की ओर से क्विंटिन शॉ (यूके), सिलव्यू लानोस (फ्रांस) और फेलिक्स सीवेचर (स्पेन) के अलावा जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई, उप महाप्रबंधक मो. जावेद अनवर, उप महाप्रबंधक ललित कुमार, उपमहाप्रबंधक बीबी पांडे, परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह, पंकज ढौंडियाल, प्रतिभा शंकर संत, हिमाशु पंत, अजय पंत, सहायक परियोजना प्रबंधक शाह नवाज, सिद्धार्थ पुष्कर एवं विभिन्न कंपनियों के विशेषज्ञ हाईड्रोलॉजिस्ट और जियोलॉजिस्ट सिविल इंजीनियर मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…