लालकुआं : निर्दलीय प्रत्याशी चौहान ने जारी किया अपना चुनावी संकल्प पत्र।

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों का खाका तैयार कर निर्दलीय पवन चौहान ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया उन्होंने 29 बिंदुओं पर अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है इसके अलावा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लालकुआं नगर पंचायत का सीमा विस्तार एवम लालकुआं वासियों को मालिकाना हक, गौलापार में सर्वांगीण विकास कार्य को अंजाम दिया जाएगा।
चोरगलिया में भी खेल का मैदान बनाया जाना उनके संकल्प पत्र में शामिल है इसके अलावा शेरनाला पर ओवरब्रिज और विजयपुर में भी पुल बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है उन्होंने कहा कि सभी 29 बिंदुओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा और लालकुआं विधानसभा को एक आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित करने के लिए वह वचनबद्ध हैं ।

और पढ़े  हरिद्वार: बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात, एससी-एसटी मुद्दे और धर्म विरोधी बयानों पर जताई आपत्ति
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…