रुद्रप्रयाग/ गढ़वाल : जिलाधिकारी ने ली जिला कौशल विकास समिति की बैठक।

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विकास भवन कार्यालय में जिला कौशल विकास समिति की बैठक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यहां की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप योजना बनाए जाने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे विन्दुओं को ही योजना में शामिल किया जाए जिससे यहां के युवाओं को लाभ मिल सके। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट के तहत ऐसे विभागों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए जिनमें युवा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
जिला कौशल विकास समिति द्वारा आयोजित तीसरी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समिति में शामिल अधिकारियों को अगले पंद्रह दिनों में प्रभावी व योजनाबद्ध विन्दुओं को शामिल करते हुए आख्या मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि जिला कौशल विकास समिति के गठन के माध्यम से युवाओं को उचित दिशा देने का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कौशल विकास योजना हेतु स्पष्ट खाका तैयार किए जाने पर जोर दिया। इससे पूर्व समिति के धीरज कुमार राठौर ने कौशल विकास के गठन, उद्देश्य व मुद्दों सहित अन्य जानकारियां साझा की। जिलाधिकारी ने जिला कौशल विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में समिति के मुख्य उद्देश्यों, जिला कौशल विकास योजना वर्ष 2021-22 को लेकर बनाई जा रही योजनाओं, उप समिति, कौशल विकास के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को होने वाले लाभ सहित अन्य कई विषयों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, लीड बैंक मैनेजर के.एस.शर्मा, सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डेय,जिला शिक्षा अधिकारी चित्रानंद काला, राजकीय प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नितिन कुमार शर्मा,महाप्रबंधक उद्योग केंद्र एच.सी. हटवाल,अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरि,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुश्री तनुश्री, किशन रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश, 10 में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…