राज कुंद्रा केस : पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुुलिस ने गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को भेजा समन, आज होगी पूछताछ

पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें गैर कानूनी तरीके से एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। इस पूरे मामले में रोज नई कड़ियां खुलकर सामने आ रही हैं। वहीं राज कुंद्रा के इस धंधे के खुलासे के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। हर किसी की अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। मुंबई पुलिस द्वारा तलब किए गए इन लोगों से आज इस पूरे गिरोह के बारे में सवाल किए जाएंगे। पूनम पांडे के राज कुंद्रा पर आरोपों के बाद गहना वशिष्ठ उनके बचाव में खड़ी हो गई थीं। गहना ने राज के बचाव में कई बातें सामने रखी थीं। उसके बाद गहना ने एक और बड़ा खुलासा किया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी संग फिल्म बनाने वाले थे जिसमें गहना की भी भूमिका होती। अब इन सब बातों और खुलासों के बीच सभी की नजरें इसपर टिकी हैं कि आखिर गहना वशिष्ठ के साथ पूछताछ के बाद क्या नई बातें निकलकर सामने आएंगी।
बता दें, हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है। दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। पुलिस का कहना है कि राज ने ना सिर्फ ‘हॉटशॉट्स’ (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी।

और पढ़े  एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी: एजेंटों की सुरक्षा पर भी मंडराया खतरा
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…