यूक्रेन संकट : वतन वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत प्रधानमंत्री मोदी की 24 घंटे में तीसरी बार उच्चस्तरीय बैठक।।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन संकट को लेकर अहम बैठक कर रहे हैं। इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से बने हालात पर चर्चा हो रही है। दरअसल, सरकार युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने के लिए अभियान चला रही है। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को वापस लाना सरकार की प्रथामिकता है। यही वजह है कि बीते 24 घंटे में तीसरी बार पीएम मोदी उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने बैठक के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत चल रहे प्रयासों की समीक्षा की। पीएम ने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां सभी भारतीय सुरक्षित रहें और जल्द से जल्द उनकी वतन वापसी हो सके।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न देशों में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में चार वरिष्ठ मंत्रियों को भेजने का फैसला किया है। इससे साफ होता है कि सरकार इस मामले को कितनी प्राथमिकता देती है। पीएम ने कहा कि यूक्रेन की सीमाओं पर मानवीय स्थिति से निपटने के लिए यूक्रेन को राहत आपूर्ति की पहली खेप मंगलवार को भेजी जाएगी। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, दुनिया के एक परिवार होने के भारत के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत पड़ोसी देशों और विकासशील देशों के लोगों की मदद करेगा, जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं। कोई भी भारत से सहायता मांग सकता  है।

और पढ़े  दिल्ली में आधी रात हादसा: छत गिरी, पति-पत्नी की मौत, 9 साल का बेटा बाल-बाल बचा, एक पल में उजड़ गया परिवार

Spread the love
  • Related Posts

    आज 100 लोगों के साथ पीएम आवास जाएंगे केजरीवाल,करेंगे एक और काम

    Spread the love

    Spread the love आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर पीएम आवास तक अपने समर्थकों के साथ मार्च करेंगे। केजरीवाल और उनके साथी ई-20 पेट्रोल के विरोध…


    Spread the love

    फिर मिली दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस ने परिसर कराया खाली

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *