मोटाहल्दू : चेतन बिष्ट युवक मंगल के नए अध्यक्ष बने, पीयूष ने दिया स्तीफा

युवक मंगल दल पदमपुर देवलिया सूफी भगवानपुर की एक बैठक हुई। जिसमें अपनी जॉब में व्यस्त होने के कारण पूर्व युवक मंगल दल अध्यक्ष पीयूष हरबोला ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सर्वसम्मति से युवक मंगल दल अध्यक्ष चेतन बिष्ट पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में युवक मंगल दल के पूर्व अध्यक्ष दीपक असवाल, उपाध्यक्ष नितिन जोशी, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर कांडपाल, सदस्य आकाश भोज, तुषार बिष्ट, मनोज परिहार, नीरज परिहार, दर्शन मेहरा, गौरव पांडे आदि मौजूद थे। बैठक मैं युवक मंगल दल में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए कहा गया। और सामाजिक हित में रुचि तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई। शीघ्र ही अब दूसरी बैठक भी होगी। संरक्षक के रूप में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि मेरा सभी युवाओं से निवेदन है कि आप युवक मंगल दल मैं जुड कर सामाजिक हित में अच्छा कार्य करें।

और पढ़े  हादसा: नैनीताल जा रहे दंपति की कार और डंपर की भिड़ंत...पति की मौत, पत्नी घायल, बास्केटबॉल खिलाड़ी था मृतक
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…