मिशन हौसला को कामयाब करती पौड़ी पुलिस

मिशन हौंसला के तहत थाना क्षेत्र में रह रहे असहाय और बुजुर्ग जनों के लिये थाने पर रखे कमन्युटी बास्केट में आज चंद्रमोहन बुड़ाकोटी निवासी मझकोट पौड़ी गढ़वाल के प्रतिनिधि विकास द्वारा 50 किट तथा बीते रोज श्री वेद प्रकाश वर्मा निवासी सतपुली द्वारा 10 किट राशन की दी गयी है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा दोनों समाजसेवीयों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की मिशन हौसला के तहत अब इन राशन किटों को थाना क्षेत्र में रह रहे बुजर्ग असहाय जन को वितरित की जाएगी। उन्होंने बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आम जन से अपील करते हुए कहा की कोरोना काल मे सभी को सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन करना चाहिये। जिससे जल्द ही इस महामारी से निपटा जा सके। वही मोके पर सतपुली व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री जयदीप नेगी भी उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून: BJP के प्रभारी, सह प्रभारी आज दून में, संगठन पदाधिकारियों की बैठक, फिर प्रदेश में करेंगे प्रवास
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…