मानव तस्करी एवं धर्मांतरण के लिए नाबालिग लड़कियों का अपहरण पूर्णिया में शुसासन सरकार की देन–विहिप

विश्व हिन्दू परिषद् पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार
ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पूर्णिया प्रमंडल में नाबालिग लड़कियों का अपहरण मानव तस्करी एवं धर्मांतरण के उद्देश्य से धड़ल्ले से सुनियोजित साजिश और योजनाबद्ध तरिके से हो रहा है! स्थानीय पुलिस प्रशासन ऐसे मामले को प्रेमप्रसंग का मामला बताकर पल्ला झाड़ लेती है
ऐसा ही एक मामला भवानीपुर प्रखण्ड के भंगड़ा गाँव के वार्ड संख्या 11 के अखिलेश कुमार साह की 16 वर्षिय नाबालिग पुत्री को स्थानीय मुस्लिम युवक मो सागिर आलम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिनांक 24 फरवरी 2022 के रात्रि में जबरन उठाकर ले गया है! भवानीपुर थाना में धारा 363/366(A) /34 दिनांक 26/2/22 दर्ज कराने तथा नाबालिग की बरामदगी का अनुरोध के बाबजूद लापरवाह बनी हुई है! अबतक किसी तरह की कार्रवाई अभियुक्तों के बिरुद्ध नहीं हो पाई है! पुलिस नाबालिग लड़की के अपहरण को प्रेमप्रसंग बताकर निश्चिंत हो गई है! उन्हने बताया कि अपहृत नाबालिग लड़की की माँ माला देवी आंगनबाड़ी सेविका है जिसका रो रो कर बुरा हाल है
मिलकर आपबीती सुनाते हुए लड़की कि बरामदगी में सहयोग की गुहार लगाते हुए कहा कि इसी माह मेरी पुत्री का विवाह होना निश्चित हुआ है इस बीच मानव तस्करों ने सुनियोजित साजिश के तहत मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया है! परिजनों को आशंका है कि ये लोग मेरी पुत्री को रेडलाइट एरिया में बेच देंगे! या सामुहिक बलात्कार कर हत्या भी कर देगा! विहिप जिला अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए मोबाइल पर पूर्णिया आई जी और पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराते हुए अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया दोनों वरीय पुलिस पदाधिकारी ने नाबालिग के बरामदगी का आश्वासन दिया! उन्हने बताया कि
कि 3 मार्च को भी पूर्णिया के देहव्यापार मंडी से सहरसा की महिला को बरामद किया गया! सीमांचल का इलाका मानव तस्करी, लव जिहाद, देहव्यापार के लिए सेफ जोन बना हुआ है! विहिप बजरंगदल वरीय पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार से मांग करती है कि ऐसी घटना के बिरोध ठोस कदम उठावे! ऐसी घटना सुशासन की सरकार में लड़कियों और महिलाओं के साथ होना सरकार के खोखले दावे को परिलक्षित करता है!

और पढ़े  हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आज: लाडो लक्ष्मी का दायरा 3 लाख तक बढ़ाने पर होगी चर्चा
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…