मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड का निरीक्षण.

*संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सहित अन्य कार्यों का लिया जायजा*
उत्तर रेलवे,लखनऊ मण्डल पर संरक्षित तथा सुरक्षित रेल परिचालन तथा अन्य कार्यों का जायज़ा लेने के लिए आज दिनांक 10.02.22 दिन गुरूवार को मंडल रेल प्रबंधक श्री सुरेश कुमार सपरा ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए गहनता से निरीक्षण किया। इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने इस रेलखंड पर यात्री यातायात सहित मालगाड़ियों के सुगम तथा सुरक्षित संचालन पर बल दिया एवं इस रेलखंड पर स्थित स्टेशनों पर पहुंचकर वहां पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, कार्यालयों की कार्यप्रणाली,अभिलेखों का रखरखाव, एवं निर्माण कार्यों को सूक्ष्मता से परखा एवं इन कार्यों की समीक्षा करते हुए अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश भी पारित किये इस निरीक्षण कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु निम्नवत हैं:-
• मंडल रेल प्रबंधक ने उतरेठिया स्टेशन का भलीभांति अवलोकन किया तथा प्रत्येक स्थल का जायज़ा लेते हुए स्टेशन पर स्थित कार्यालयों की कार्यप्रणाली,अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं वैधता, संरक्षित तथा सुरक्षित रेल संचालन हेतु अमल में लायी जाने वाली कार्यप्रणाली से अवगत हुए एवं इस सम्बन्ध में अपने सुझाव एवं निर्देश दिए I उन्होंने स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों से संवाद स्थापित किया एवं उनकी कार्यपद्धति से अवगत होते हुए उनको उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया I
• सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचकर मण्डल रेल प्रबंधक ने स्टेशन एवं परिसर का गहनता से निरीक्षण किया एवं यात्री सुविधा संबंधी स्थलों,खान-पान के स्टाल,केटरिंग यूनिट ,कार्यालयों की कार्यप्रणाली,अभिलेखों के रखरखाव तथा निर्माण कार्यों का जायजा लिया I उन्होंने गभड़िया नाला के पास रेल पथ की संरक्षा का जायज़ा भी लियाI
• मण्डल रेल प्रबंधक ने मुसाफिरखाना, वारिसगंज,निहालगढ़ एवं हैदरगढ़ स्टेशनों पर रेलपथ की संरक्षा,खानपान के स्टाल,कार्यालय एवं अभिलेखों,यात्री स्थलों,अग्निशमन यंत्रो की दक्षता इत्यादि का निरीक्षण किया एवं अपने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए I
मण्डल रेल प्रबंधक ने संरक्षा को अति गंभीरता से लेते हुए रेलपथों की स्वच्छता, रेलपथों के निकट अतिक्रमण हटाने के प्रयास करने का सुझाव दिया तथा ट्रैकों का नियमित रूप से सघन निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार कार्य करके उचित दशा में रखरखाव को प्राथमिक आधार पर किये जाने की बात कही तथा रेल पथों की निगरानी हेतु नियमित रूप से गश्त करने(विशेषतया रात्रिकालीन) एवं सिग्नल प्रणाली के सुचारू रूप से कार्य करने का परामर्श दिया I इस निरीक्षण में अपर मण्डल रेल प्रबंधक सहित मंडल के समस्त शाखाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़े  नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

(रेखा शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक,
उत्तर रेलवे,लखनऊ

  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…