भारत में कोरोना के मामलो में अचानक बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में मिले 23529 नए केस, 311 लोगों की हुई मौत ।

कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। नए मामले 20,000 से कम तक पहुंच गए थे, लेकिन गुरुवार को सामने आए आंकड़ों ने फिर से चौंका दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश भर में कुल 23,529 नए केस मिले हैं। इसके अलावा 28,718 लोग स्वस्थ हुए हैं । हालांकि, इस दौरान 311 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के साथ ही अब तक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.33 करोड़ के पार पहुंच गई है। नए मामलों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 77 हजार 20 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 30 लाख 14 हजार 898 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 37 लाख 39 हजार 980 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 48 हजार 62 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में अब भी कोरोना के मामलों में कमी नहीं देखने को मिल रही है। यहां पर 12 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।

और पढ़े  भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- भारतीय स्कीट महिला टीम को कांस्य, एशियाड में सॉफ्ट टेनिस में पहली बार पदक पक्का

    एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत की नजर कई अहम मुकाबलों पर है। मनु भाकर निशानेबाजी में उतरेंगी, जबकि मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में चुनौती पेश करेंगी। भारतीय पुरुष बैडमिंटन…

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…