ब्रेकिंग – अयोध्या : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे रामकथा पार्क, रामायण कांक्लेव का किया शुभारंभ, राज्यपाल ने राष्ट्रपति की पत्नी को भेंट की साड़ी….

Spread the love

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं। शनिवार को उनके स्वागत व सुरक्षा को लेकर सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया गया। अयोध्या धाम को सील करते हुए चप्पे-चप्पे पर निगहबानी है। वहीं दोपहर बाद रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। राष्ट्रपति की सुरक्षा में ड्रोन कैमरे के साथ पैरामिलिट्री, कमांडो, एटीएस के दस्ते ने मोर्चा संभाला है। पूरी रामनगरी में सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछा दिया गया है।
रामकथा पार्क में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीप जलाकर रामायण कांक्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को रामनामी ओढाकर व राम दरबार का चित्र भेंट किया। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राष्ट्रपति की धर्मपत्नी को बनारसी साड़ी भेंट की।

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंच गए हैं। प्रेसीडेंशियल ट्रेन सुबह साढ़े 11 बजे अयोध्या स्टेशन पहुंची। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अयोध्या धाम को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सभी एंट्री प्वाइंट पर बैरियर लगा दिए गए हैं। अब स्थानीय लोगों को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

– राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विपक्ष के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। उनके घरों पर पुलिस का पहरा है। डॉ. गनी, मनीष पांडेय, व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता उर्फ नंदू को हाउस अरेस्ट किया गया है। वहीं, गांधी पार्क व तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन के चल रहे धरने पर भी पुलिस का सख्त पहरा है।

और पढ़े  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस, 20 यात्री घायल

स्टेशन सहित राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर कमांडो के विशेष दस्ते ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली। बम व डॉग स्क्वायड दिन भर स्टेशन परिसर व आसपास के इलाकों में छानबीन करती रही। आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस के अधिकारियों ने आउटर कार्डन में तैनात जवानों व अधिकारियों को ब्रीफ कर उन्हें सभी आवश्यक निर्देश देकर शनिवार को ही अपनी ड्यूटी प्वाइंट को चेक करने के निर्देश दिए।

– सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार को स्टेशन के मुख्य द्वार पर दो मेटल डिटेक्टर डोर भी लगा दिए गए। रविवार सुबह से स्टेशन के मुख्य द्वार से आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी विशेष तरह का पास रखने वाले लोगों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति होगी।

– शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिन भर आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस के अधिकारी हर कमियां दूर करने का प्रयास करते रहे। वहीं रामनगरी के प्रवेश मार्गों सहित गलियों व संपर्क मार्गों पर भी बैरियर लगा दिए गए हैं। रविवार सुबह से रामनगरी में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रूट डायवर्जन का चार्ट प्रशासन ने पहले ही जारी कर दिया है।

– रामकथा पार्क की सुरक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रपति भवन के विशेष सुरक्षा दस्ते ने शनिवार को संभाल लिया है। यहां तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों को शनिवार को दिनभर अधिकारी टिप्स देते दिखे। रामकोट के एरिया को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है। हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि में राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान रामनगरी अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद नजर आएगी।

और पढ़े  अयोध्या- लंबी कतारें, खत्म सिलिंडर..गैस के लिए भटकते उपभोक्ता

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *