बीते 24 घंटे में 6147 मरीजों ने गंवाई जान, दैनिक मौतों ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड।

Spread the love

भारत में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार भले ही धीमी हो रही हो लेकिन बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से हुई मौत के आंकड़े ने सभी को चौंका कर रख दिया है। लगातार तीसरे दिन कोरोना के दैनिक संक्रमित मामले तो एक लाख से कम आए हैं लेकिन बीते 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 6147 पर पहुंच गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 94,052 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,91,83,121 हुई और एक दिन में 6,148 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,59,676 हो गई है। 1,51,367 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,76,55,493 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,67,952 है।

कोरोना की दोनों लहरों में अबतक दैनिक मौत का आंकड़ा इतनी बड़ी संख्या में रिकॉर्ड नहीं किया गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों ने अबतक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। एक ही दिन में कोरोना से 6148 मरीजों ने जान गंवाई है। हालांकि एक दिन में मौत का आंकड़ा इसलिए बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि इसमें बिहार ने अपने आंकड़े रिवाइज करके जोड़े हैं।


Spread the love
और पढ़े  सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *