बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, कोरोना हारेगा देश जीतेगा के नारे के साथ गांव गांव जाएगी बीजेपी

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण खत्म होने तक सत्तारूढ़ भाजपा संगठन ही सेवा अभियान पर ही फोकस करेगी। गुरुवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में तय किया गया कि संगठन उन लोगों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स के तौर पर सम्मानित करेगा, जो कोरोना महामारी में लोगों की मदद और सेवा कर रहे हैं, लेकिन अग्रिम कतार में नहीं दिखते।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने पार्टी को ऐसे सक्रिय लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्मशान घाट में अंत्येष्टि कराने वाला व्यक्ति और लैब टेक्नीशियन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग कोरोनाकाल में सेवाएं दे रहे हैं। 

बीएल संतोष ने कोरोनाकाल में अभी तक के सेवा कार्यों को लेकर संगठन और सरकार का रिपोर्ट कार्ड जांचा। उन्होंने पार्टी के सातों मोर्चों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली और सेवा कार्यों की जानकारी मांगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सेवा ही संगठन अभियान और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की दूसरी लहर में सरकार के स्तर पर जुटाई गई स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अध्ययन पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, राष्ट्रीय महामंत्री ने जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अध्ययन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा अध्ययन के जरिये सरकार को अपने सुझाव दे सकता है और सरकार भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप प्राप्त सुझावों पर अमल कर सकती है। साथ ही सभी मोर्चा अध्यक्षों को बूथ स्तर तक संवाद बढ़ाने को कहा।

और पढ़े  उत्तराखंड: हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…