बिरौल : यास तूफान के बाद प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का खतरा।

Spread the love

क्षेत्र से गुजरने वाली बलान नदी के जलस्तर में लगातार बृद्धि जारी है।जिससे कुशेश्वरस्थान उतरी ,दक्षिणी,केवटगामा, महिशौथ भिण्डुआ ,तथा सुघराइन के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।जिससे असमय बाढ़ आने से किसानों के बीच गहरी मायूसी देखी जा रही है।इस क्षेत्र के किसानों की नगदी फसल में मक्का और मूंग को सर्वोत्तम माना जाता है इसी फसल पर किसानों की सालों भर की कमाई से घर की खर्च से लेकर पढ़ाई एवं दवा तक चलता है। फसल नष्ट होने से किसानों के बीच भुखमरी की समस्या उतपन्न हो सकती है?
किसान गोलमा के रामकुमार राय, संजय सिंह, शंभु साह, रमेश यादव सहित क़ई किसानों ने बताया कि इस बारिश एवं बाढ़ की पानी से मक्के और मूंग की फसल बर्बाद हो गया है कोई सरकारी स्तर से सुधि लेने के लिए नही आये हैं।हमलोगों को सहायत दिया जाय । सालोभर की कमाई सब बर्बाद हो गया है अब कैसे घर चलेगी । सबसे ज्यादा गरीब तबके के किसानों को छती हुई है जो कर्ज लेकर बटाई ओर खेती की है । किसान अपने फसल को देखकर आंख से आंसू टपक जाता है। अपने सर पर हाथ रखकर चिंतित है यहां के किसान ?
वही कमला बलान पष्चिमी तटबंध से पूरब बसे इटहर,उसडी,उजुआ सिमेटोका, तिलकेश्वर पंचायत के दर्जनों गांवों में बारिश से मक्के तथा मूंग की फसल नष्ट हो गया है। वही उतरी पंचायत एवं भिणडुआ के लोगो को प्रखंड मुख्यालय आने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। इधर किसान की फसल पानी मे डूबने से अभी तक मक्के की फसल को पानी से निकाल रहे हैं और धूप में सुखाते है । जबकि मक्के के फसल के 40 प्रतिशत सड़ गए हैं और पानी बह भी चुके हैं?

और पढ़े  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत को चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत, भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल

Spread the love
  • Related Posts

    असम- बाढ़ का कहर: 622 गांव पानी में डूबे, 75 लोगों की गई जान, खतरनाक हालात पर हिमंता सरकार का बड़ा एलान

    Spread the love

    Spread the loveअसम में बाढ़ का कहर जारी है। अब इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बाढ़ के कारण असम में पिछले 24 घंटों में सात…


    Spread the love

    2026 सावन: कल से शुरू होगा सावन, जानें 4 या 5 कितने होंगे सोमवार

    Spread the love

    Spread the loveशिव भक्तों का प्रिय महीना सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, जिसकी धूम अगस्त के अंत तक बनी रहेगी। इस पूरी अवधि में महादेव की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *