बिग ब्रेकिंग अयोध्या : राम नगरी में प्रधानमंत्री कि कल समीक्षा बैठक

अयोध्या।
राम नगरी के vision documents को लेकर प्रधानमंत्री कल लेंगे जानकारी, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने तैयार की रिपोर्ट, प्रोटोकॉल का इंतजार। कल होने वाली प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रस्तावित समीक्षा बैठक को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ग्लोबल कंसलटेंट एजेंसी के साथ मिलकर विजन डाक्यूमेंट तैयार कर चुका है। इसमें रोजगार व तरक्की से जुड़ी आर्थिक योजना भी शामिल की गई है। राम नगरी के आउटर इलाके से होकर प्रस्तावित 65 किलोमीटर रिंग रोड सिर्फ यातायात की सुविधा नहीं देगा, बल्कि लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, रायबरेली और गोंडा जाने वाले हाइवे से जहां-जहां जुड़ेगा उन स्थानों पर भव्य सुविधायुक्त 6 प्रवेश द्वारों के साथ साथ आर्थिक जोन भी विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय 5 काली दास मार्ग से सुबह 11:40 पर प्रधानमंत्री वर्चुअल तौर पर जुड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य सचिव आरके तिवारी तथा प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार अयोध्या के डेवलपमेंट को लेकर देंगे प्रेजेंटेशन।

और पढ़े  देवर ने की भाभी की हत्या: रातभर मां को हिलाती रहीं बेटियां, मान रही थीं सोई है मां..
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…