बाइडन ने किया संबोधन : छोड़ने के अलावा नहीं था और कोई रास्ता, मिशन रहा कामयाब ।

Spread the love

अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का देश को संबोधित किया। बाइडन ने अपने संबोधन में अफगानिस्तान में अमेरिकी मिशन को कामयाब बताया। साथ ही कहा कि अमेरिका के पास काबुल छोड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। वहां लाखों-करोड़ों डॉलर खर्च किए गए और ये अभियान बेहद महंगा साबित हो रहा था। 

मैं साफ कहना चाहता हूं कि जो भी अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा या जो हमारे या सहयोगियों के खिलाफ आतंकवाद में शामिल होगा, अमेरिका उसे चैन से नहीं बैठने देगा। हम उसे न माफ करेंगे, न भूलेंगे। हम उन्हें ढूंढेंगे और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
1 लाख 25 हजार से अधिक लोग निकाले गए। पेशेवर तरीके से लोगों को निकाला गया। जो हमने किया उसे भुलाया नहीं जा सकता।
काबुल छोड़ने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं था सेना वापसी के अभियान की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। अमेरिकी हितों के लिए काबुल छोड़ा।
हमने अफगानिस्तान में तीन लाख सैनिकों को तैयार किया था। दो दशकों में अफगानिस्तान में कई घटनाए हुईं। हमने वहां लाखों-करोड़ों डॉलर खर्च किए। मैं जंग को बढ़ाना नहीं चाहता था।
100 से लेकर 200 अमेरिकी नागरिक वहां मौजूद हैं, जो अमेरिकी आना चाहेंगे, हम लेकर आएंगे, नागरिकों को निकालने की समय सीमा 31 अगस्त थी।
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए। गनी के भागने से अफगानिस्तान में अराजकता फैली, तालिबान ने 5 हजार कमांडो को जेल से छुड़ाया।
अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंक के लिए ना हो।
हम चीन से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं, रूस से भी हमें चुनौती मिल रही है, हम अफगानिस्तान में उनसे प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते, अब हम नए तरीके से आगे बढ़ना चाहते हैं। हमारी विदेश नीति देश हित में होनी चाहिए।
हम अफगानी लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे, महिलाओं, बच्चों, व मानवाधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
अफगानिस्तान में 20 साल की हमारी लड़ाई बहुत मुश्किल थी, ये मिशन अमेरिका के लिए महंगा साबित हुआ है, हमने वहां बहुत संघर्ष किया है। मैं अमेरिका के सम्मान को सर्वोपरि रखता हूं।

और पढ़े  चुनावी तारीखों का एलान- हिंसा से SIR तक, ECI से पूछे गए सवाल, आरोपों पर भी CEC ने दिया जवाब

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *