बड़ी खबर :- मेहुल चोकसी को बड़ा झटका अब वापस आना पड़ेगा भारत, डोमिनिका सरकार ने घोषित किया अवैध अप्रवासी।….

Spread the love

पीएनबी घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को एक और बड़ा झटका लगा है। डोमिनिका की सरकार ने मेहुल चोकसी को अवैध अप्रवासी घोषित किया है। डोमिनिका के राष्ट्रीय सुरक्षा और गृह मामलों के मंत्री रेबर्न ब्लैकमूर ने पुलिस प्रमुख को आदेश जारी किया है कि चोकसी को देश से बाहर करने के लिए कानून के मुताबिक जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं।

जानकारी के मुताबिक, डोमिनिका प्रशासन ने इस आदेश को अदालत के सामने रखा। साथ ही अपील की कि मेहुल चोकसी की याचिकाएं खारिज कर उसे भारत भेज दिया जाए।  सरकार का ये आदेश मेहुल चोकसी के लिए झटका है और साथ ही अगवा करने वाली थ्योरी पर भी चोट पहुंचाता है।

भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ से लापता हो गया था। बाद में वह क्यूबा भागते वक्त रास्ते में ही डोमिनिका में पकड़ा गया। मेहुल चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है। मेहुल चोकसी की करतूतों से परेशान एंटीगुआ की सरकार ने डोमिनिका से उसे सीधे भारत को सौंपने का अनुरोध किया था। लेकिन इससे पहले डोमिनिका की एक अदालत ने चोकसी के प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी है। वहीं अब डोमिनिका सरकार के 25 मई के आदेश के बाद मेहुल के भारत आने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

बता दें कि मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की जालसाजी की थी। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में है और अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है। चोकसी ने निवेश द्वारा नागरिकता प्राप्त करने के कार्यक्रम का इस्तेमाल करते हुए वर्ष 2017 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी और जनवरी 2018 के पहले सप्ताह में भारत से फरार होकर वहां चला गया था। बैंक से जालसाजी का मामला बाद में सामने आया था। चोकसी और नीरव दोनों सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं।

और पढ़े  पीएम मोदी का इटली दौरा- प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात,साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया यूसीसी बिल- विपक्ष का भारी हंगामा, आदिवासी समाज को कानून से पूरी तरह राहत

    Spread the love

    Spread the loveअसम कैबिनेट की मंजूरी के ठीक दो हफ्ते बाद राज्य सरकार ने सोमवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता  विधेयक पेश कर दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा…


    Spread the love

    मौत की मिस्ट्री पर घमासान- त्विषा केस में आज बड़ा न्यायिक दिन, SC-हाई कोर्ट और जिला अदालत तक सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveभोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देश की बड़ी अदालतों तक पहुंच चुका है। सोमवार को यह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *