बड़ी खबर – पेट्रोल – डीजल के दामों में भारी गिरावट : केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी..

दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने लोगों को तोहफा दिया है। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाई गई है। नए दाम कल से लागू होंगे। आगामी रबी सीजन को देखते हुए किसानों के लिए राहत की खबर है। इस राहत के साथ ही पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की भी उम्मीद बढ़ गई है।
देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है और लगभग हर रोज करीब 35 पैसे महंगा हो रहा है। 4 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर तक पेट्रोल की औसत कीमत में यहां 8 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। कुछ शहरों में डीजल का दाम भी 100 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है।
केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक उत्पाद शुल्क लगाती है। पिछले साल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 19.98 रुपये से बढ़ाकर 32.9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था। इसी तरह डीजल पर शुल्क बढ़ाकर 31.80 रुपये प्रति लीटर किया गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें सुधार के साथ 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है और मांग घटी है, लेकिन सरकार ने उत्पाद शुल्क नहीं घटाया था। इसके कारण देश के सभी बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। कई राज्यों में डीजल भी शतक लगा चुका है। 

निशाने पर सरकार
तेल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार लगातार निशाने पर थी। विपक्ष इसे लेकर सरकार को घेरते हुए सवाल उठा रहा था। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुछ अहम राज्यों में मिली नाकामी के लिए महंगाई को ही जिम्मेदार माना जा रहा था। उपचुनाव नतीजों के अगले दिन ही पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का एलान कर दिया गया।

और पढ़े  फ्लाईदुबई विमान हमला बड़ी चूक, अब इस्राइल की क्या तैयारी? मोसाद के पूर्व शीर्ष अफसर से खास बातचीत
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…