बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश के सभी जिलो से कोरोना कर्फ्यू हटा , शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगी बंदिशें.

Spread the love

यूपी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है जिसे देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे। हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा।

बता दें की जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, जिन जिलों में 600 से कम संक्रमण के मामले होंगे उन जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलेगी। अब प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अत: जिलों को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है।

बता दें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 85 हजार कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसके बावजूद सिर्फ 797 संक्रमण के मामले आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 14000 है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है। इसके अलावा प्रदेश का कोरोना रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है। 

सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 40 दिन बाद यूपी में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आ गया। सोमवार को 727 नए संक्रमित मिले जबकि 81 मरीजों की मौत हो गई थी। सर्वाधिक 24 मौतें कानपुर नगर में हुईं, जबकि नए मरीज केवल 38 मिले हैं। सर्वाधिक 53 मरीज लखनऊ में मिले थे।

और पढ़े  पकड़ा गया गद्दार:- आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा नाैसेना का जवान गिरफ्तार, UP ATS ने की कार्रवाई

Spread the love
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *