बड़ी खबर – अयोध्या से पकड़ा गया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर व 50 हजार का इनामी अमित राय।

Spread the love

अयोध्या 17 अगस्त उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर जिसमें प्रदेश की एसटीएफ टीम ने माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर व 50 हजार रुपए के पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी अमित राय को गिरफ्तार किया है।एसटीएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किया गया अभियुक्त जनपद गाजीपुर का रहने वाला है।इसे मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया है।एसटीएफ की माने तो उसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संगठित आपराधिक गैंगों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी।इस संबंध में एसटीएफ की कई टीमों को अभिसूचना संकलन तथा कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था।इसी क्रम में एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में एक टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी इसी बीच टीम को माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर व जनपद गाजीपुर के थाना करीमुद्दीन में दर्ज मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी के अयोध्या में रहने की सूचना मिल गई।इस सूचना पर उप निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक टीम जनपद अयोध्या रवाना हो गई।टीम को अयोध्या में जमीनी स्तर पर अभिसूचना संकलन के दौरान पता चला कि शार्प शूटर अमित राय अयोध्या से कहीं भागने की फिराक में है।इस पर टीम ने रौनाही टोल के पास से वांछित अमित राय को आवश्यक बल प्रयोग करके गिरफ्तार कर लिया।बताया गया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अपने गांव व कुछ अन्य बाहरी लड़कों के साथ मिलकर अपराध करता है। वर्ष 2011 में अपने गांव के ही बचपन के साथी अनूप राय के साथ मिलकर संतोष राम पुत्र दीपन राम निवासी अताउल्लाह पुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर का अपहरण किया था। इस मामले में थाना नोनहरा में उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था।इस अभियोग में गिरफ्तार होकर वह जेल चला गया लेकिन जमानत पर छूटकर आने के बाद भी अपराध करता रहा।इसके गांव के ही रहने वाले रविंद्र नाथ राय से इन सब की राजनीतिक दुश्मनी चली आ रही थी।इसके कारण रविंद्र नाथ राय व उनके घर वालों को जान से मारने की योजना इसने अपने गांव के ही मित्र अनूप राय के साथ मिलकर बनाई और इन लोगों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत 16 मई की रात करीब 8 बजे रविंद्र नाथ राय व उनके परिजनों पर पड़ोस में तेरहवीं में जाते समय हत्या करने की नियत से फायरिंग की परंतु रविंद्र नाथ राय व परिजनों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई थी।इस घटना में रविंद्र नाथ राय के घर के कई लोग घायल हुए थे।घटना में तीन लोगों के विरुद्ध थाना करीमुद्दीन में अभियोग पंजीकृत हुआ था। इसके बाद से यह फरार चल रहा था और इस कारण से इस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।बताया गया कि इस गिरफ्तारी का मुकदमा जनपद अयोध्या के रौनाही थाने में दर्ज कराया गया है जिसकी अग्रिम विधिक कार्रवाई थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है

और पढ़े  भीषण सड़क हादसा: नोएडा से सिलिंडर लेने गांव आ रहे 2 बाइक सवार समेत तीन की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *