बड़ी खबर :- अनलॉक – 5 का हुआ एलान, 16 अगस्त से स्कूलों की छोटी कक्षाएं खुलेंगी ।

बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से काबू में आ गया है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक-5 का एलान किया है। राज्य में अब छोटी कक्षाओं के स्कूल भी खुलेंगें और कुछ प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉलों को भी खोला जाएगा।
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इन फैसलों का एलान किया। सीएम ने ट्वीट में कहा कि कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सात अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। नौवी से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेंगे। कोचिंग सेंटर को लेकर भी बड़ी बात कही गई है। जानकारी मिली है कि अब 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कोचिंग सेंटर भी चला पाएंगे। बिहार सरकार द्वारा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल पहले ही खोले जा चुके हैं, ऐसे में इंतजार छोटी कक्षाओं को लेकर था। अनलॉक-5 की घोषणा करने के साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को आगाह किया कि कोरोना केस जरूर कम हो रहे हैं, लेकिन लापरवाही नहीं बरतें। विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। सभी लोगों को अभी-भी कोविड संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए।

और पढ़े  ओडिशा: महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…