बंद हो गया कपिल शर्मा “कॉमेडी शो”, ‘कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के दर्शकों ने किया था बायकॉट,द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन करने से किया था मना।।

Spread the love

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों खूब चर्चा में हैं।  सोशल मीडिया पर कपिल 20 हजार ट्वीट्स के साथ ट्रेंड हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि द कपिल शर्मा शो अनिश्चित समय के लिए बंद हो गया है और ऐसा संभव हो सका है कश्मीर फाइल्स फिल्म के दर्शकों की एकजुटला के बाद। शुक्रवार से ही खबरें वायरल है कि कपिल शर्मा शो बंद हो गया है। इस खबर के पीछे की सच्चाई क्या है चलिए जानते हैं।
लोगों का कहना है कि कपिल शर्मा ने अपने शो में द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन करने से मना किया था। इस वजह से दर्शकों ने शो का बायकॉट किया। देखते ही देखते सोनी टीवी का 43 प्रतिशत शेयर गिर गया। इसलिए निर्माताओं ने कपिल शर्मा शो को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का फैसला किया है।यूजर्स का कहना है कि कपिल का शो इसलिए बंद हुआ है क्योंकि लोगों ने इस शो का बायकॉट किया था। एक यूजर ने लिखा- मैं बहुत खुश हूं कि कपिल शर्मा शो बंद हो गया। ऐसे देश विरोधी कार्यक्रमों को बंद ही होना चाहिए। कपिल शर्मा शो की रेटिंग कम होने के बाद शो बंद हो गया है। मुकेश खन्ना जी और महेंद्र सिंह धोनी जी कपिल शर्मा शो का बहिष्कार कर सकते है तो आप सभी लोग क्यों नहीं,सहमत हो तो YES लिखकर समर्थन करें।
कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि साल 2022 में अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। जल्द ही आप लोगों से मिलना होगा। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) कुछ समय के लिए बंद हो सकता है। शो बंद होने के पीछे भी यही वजह है, न की शेयर और टीआरपी का गिरना।
कपिल शर्मा का शो पिछले कुछ दिनों से विवादों में है। ये विवाद विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को शो में प्रमोट न करने का अरोप लगाया था। इस पर कपिल ने अपनी सफाई देते हुए अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कह रहे थे कि उन्हें कपिल के शो पर बुलाया गया था। लेकिन अनुपम खेर ने कपिल पर आधा सच बताने का ही आरोप लगा दिया।

और पढ़े  राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, सोफिया फिरदौस समेत 3 विधायकों को किया निलंबित

Spread the love
  • Related Posts

    गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब,ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल, जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर 46 और 38 समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में चालकों  ने इकट्ठा होकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इनकी मांग है कि जिस तरह उनका वेरिफिकेशन होता है,…


    Spread the love

    LPG- गैस बुकिंग पर एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी, क्या है नया नियम?

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *