पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने की मारपीट, मामला थाना सिरसा कलार के ग्राम सदुपुरा का

https://newbharat.net.in/wp-content/uploads/2021/06/VID-20210603-WA0022.mp4पीड़ित के परिवारीजनों ने पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का लगाया आरोप
जालौन। पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने युवक पर लाठी डंडो से मारपीट कर दी इतना हो नही दंबगो द्वारा पीड़ित को जान से मारने की भी धमकी दी गयी। पीड़ित ने थाना सिरसा कलार में पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाया।
पीड़ित जितेंद्र साहू पुत्र नारायण साहू निवासी ग्राम सदुपुरा ने बताया कि ग्राम के ही पाल परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चलती है जिसके चलते आज जब वह शाम को घर वापस जा रहा था तभी त्रिवेन्द्र पाल पुत्र आशाराम के समेत आठ दस अज्ञात लोगों ने उनकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़ित ने बताया कि उक्त व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है और यह ग्राम भदेख में रहने वाला है और यहां अपनी बहन सदुपुरा के यहाँ रहता है। इतना ही नही उक्त वायरल वीडियो से यह प्रदर्शित होता है कि दबंगो को पुलिस का कोई भय नही है और वह बेपरवाह होकर लोगो के साथ मारपीट कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की रिपोर्ट थाना सिरसा कलार में नही लिखी गयी।

और पढ़े  संभल हिंसा मामले में यूपी सरकार को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका,UP सरकार पर 10 लाख का जुर्माना
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…