पाकिस्तान में कांपी धरती : भूकंप के 6.0 की तीव्रता के तेज झटकों से दहल उठा पाकिस्तान,20 लोगों की मौत..

पाकिस्तान गुरुवार तड़के 3.30 बजे भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा। आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से करीब 20 लोगों की मौत हुई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पाकिस्तान के हरनाई के 14 किमी उत्तर-पूर्व में आज सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं न्यूज एजेंसी एएफपी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से कहा कि दक्षिणी पाकिस्तान में आए भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।
प्रांतीय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी सुहैल अनवर हाशमी ने एएफपी को बताया कि छत और दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि 20 मृतकों में एक महिला और छह बच्चे शामिल हैं।

प्रांतीय गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लांगौ ने कहा, ‘हमें सूचना मिली है कि भूकंप के कारण 20 लोगों की मौत हुई है। राहत व बचाव के प्रयास जारी हैं।’ बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासर ने एएफपी को बताया कि 15 से 20 लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है।

बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासर ने एएफपी को बताया कि 15 से 20 लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है। भूकंप से सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र बलूचिस्तान का सुदूर पहाड़ी शहर हरनाई है, जहां पक्की सड़कों, बिजली और मोबाइल फोन कवरेज की कमी की वजह से राहत-बचाव के प्रयास में बाधा आ रही है।
बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.7 थी और यह तड़के तीन बजे के करीब 20 किलोमीटर (12 मील) की गहराई में आया। पाकिस्तान की सीमा जहां तक फैली है वहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट मिलते हैं, जिससे पाकिस्तान भूकंप के लिए अतिसंवेदनशील हो जाता है।

अक्तूबर 2015 में, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 7.5-तीव्रता वाले भूकंप ने ऊबड़-खाबड़ इलाकों में लगभग 400 लोगों की जान ले ली थी। पहाड़ी इलाकों की वजह से वहां राहत प्रयासों में बाधा आई थीं।

और पढ़े  ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

इससे पहले पाकिस्तान में आठ अक्टूबर, 2005 को 7.6 तीव्रता का भूकंप भी आया था, जिसमें 73,000 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग 35 लाख बेघर हो गए थे।

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…