नैनीताल : हल्द्वानी में भाजपा नेताओं ने फ्रंट लाइन वर्कर्स को पानी एवं जूस वितरित किया

आज सेवा ही संगठन के तहत *भाजपा नगर अध्यक्ष हल्द्वानी (उ.) के अध्यक्ष नवीन पंत जी* के नेतृत्व में और भाजपा नैनीताल जिले के सम्मानित *जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट जी* की गरिमामय उपस्थिति में नगर के विभिन्न चौराहों पर सेवा कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स को पानी एवं जूस वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आदरणीय प्रदीप बिष्ट जी ने कहा कि शहर में यदि कोई जरूरतमंद फोन कर आपसे मदद मांगता है और यदि आपको कही पर कोई भी जनहित में किसी भी संसाधन की जरूरत लगती है तो आप मुझे बताएं उसे तत्काल पूरा कराया जायेगा। नगर अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष जी यह कह कर आश्वस्त किया कि वे और उनकी टीम लगातार आपके मार्गदर्शन में कार्य पर लगी है। और किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,मंत्री अनिल चंदोला,चंदन नेगी,मीडिया प्रभारी पंकज जोशी भी उपस्थित रहे।

और पढ़े  दिल्ली पहुंचे हरीश रावत: कल प्रदेश प्रभारी सैलजा से करेंगे मुलाकात, यात्रा को लेकर चिट्टी पर अपना पक्ष रखेंगे
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…