मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया और भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी बोली में अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि देश की आजादी में कुमाऊं ने अपना बड़ा योगदान दिया है।









