नैनीताल / हल्द्वानी : आपदा में क्षतिग्रस्त हुए गौलापुल को 16 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खोला गया ।

गौलापार और चोरगलिया के 20 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एनएचएआई ने शुक्रवार को गौलापुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। रविवार से पुल भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा।
पर्वतीय क्षेत्र में हुई बारिश के कारण गौलापुल की एप्रोच रोड बह गई थी। इससे यातायात पूरी तरह बंद हो गया था। एनएचएआई ने 15 दिन में एप्रोच रोड खोलने का आश्वासन दिया था। 15 दिन सात नवंबर को पूरे हो रहे हैं लेकिन एनएचएआई ने शुक्रवार को ही गौला पुल की एप्रोच रोड बनाकर हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा कि रविवार से भारी वाहन भी पुल से गुजारे जाएंगे। एप्रोच रोड को पांच दिन देखा जाएगा। इसके बाद पुल को टू वे में खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि काम पूरा हो गया है। साइन बोर्ड लगने रह गए हैं। शनिवार को साइन बोर्ड भी लगा दिए जाएंगे। पांच दिन एप्रोच रोड निगरानी में रहेगी।

और पढ़े  देहरादून: आज यूपीएल ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देंगे गायक मासूम शर्मा, कहा-दून आकर सारे गिले-शिकवे दूर करूंगा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…