नैनीताल : रामनगर देर रात प्लाई वुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग.

रात्रि समय लगभग 22ः15 बजे पर प्रभारी फायर स्टेशन रामनगर महोदय के सी0यू0जी नंबर पर काॅलर उस्मान नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि गयी कि स्टार प्लाई वुड फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुयी है उक्त सूचना प्राप्त होने पर तत्काल फायर स्टेशन रामनगर से 01 फायर यूनिट मय उपकरणों के साथ उक्त स्थान में पहुॅचकर देखा तो स्टार प्लाई वुड फैक्ट्री में रखी सूखी हुई लकड़ियों मे भीषण आग लगी हुयी है। श्री फायर स्टेशन अधिकारी रामनगर महोदय के नेतृत्व में फायर स्टेशन यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर फायर इंजन से 02 होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग को बुझाना प्रारंभ किया गया आग की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में जो मोटर फायर इंजन कोटाबाग हेतु रवाना हुआ था उक्त यूनिट को भी स्टार प्लाईवुड फैक्ट्री में बैलपड़ाव चैकी बुलाया गया यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से भी 02 होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग को बुझाना प्रारंभ किया गया दोनों वाहनों व फैक्ट्री में उपलब्ध रिजर्व वाटर टैंक से प्राइमिंग करते हुए फायर फाइटर्स के द्वारा लगभग 04 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से काबू किया गया। अग्नि दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

और पढ़े  चमोली: माणा गांव के सामने पहाड़ी पर लगी आग, माता मूर्ति मंदिर के उठता दिखा धुआं, बुझाने में जुटी टीम
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…