नैनीताल : नगर अध्यक्ष नवीन पंत जी द्वारा वर्चुअल बैठक कर अपने कार्यकर्ताओं की हाल खबर पूछते हुए.

सेवा ही संगठन 2 के अंतर्गत भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) की आज दिनांक 9 मई 2021को एक वर्चुअल बैठक की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष आदरणीय श्री नवीन पंत जी ने सभी कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना और अपने अपने क्षेत्रों में यदि किसी को कोई परेशानी हो तो उसे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रख कर करने को कहा। नगर अध्यक्ष जी अपने संबोधन में कहा की आप सारा देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है इसे मैं लोगों को प्लाज्मा की अत्यधिक जरूरत पड़ रही है। सभी पदाधिकारियों अपने अपने आसपास जो व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं उनके नाम, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप एवं पता लिख कर उसकी सूची को संगठन को सोपैं जिससे की जरूरतमंदो की मदद की जा सकती है।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि कल दिनांक 10 मई से राज्य में 18+ लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है अतः जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है वो अपने केंद्र को चुन कर वहां पर वेक्सिनेशन के लिए पहुंचे और जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नही कराया है वो cowin पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं साथ ही साथ सभी मास्क एवं सामाजिक दूरी के पालन के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य करें और सरकार द्वारा लगाए हुए कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करे।
बैठक के बाद सेवा ही संगठन के अंतर्गत नगर अध्यक्ष हल्द्वानी (उ.) नवीन पंत के नेतृत्व में मंडल महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,मंत्री अनिल चंदोला ने शहर के विभिन्न चौराहों पर पानी एवं जूस का वितरण कर सेवा की।

और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर की जमानत पर कल होगी सुनवाई, रंगदारी और धमकी के आरोप में जेल में बंद हैं अभिनेत्री
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…