निर्धारित किराए से अधिक वसूलने पर एंबुलेंस चालक हुआ गिरफ्तार

विगत कुछ दिनों से कतिपय एंबुलेंस चालको द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों से निर्धारित किराए से अधिक रुपए वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल द्वारा जनपद की एस.ओ.जी. टीम को ऐसे एंबुलेंस चालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे
इसी क्रम में जनपद की एस.ओ.जी. टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत मरीज के तीमारदार बनकर एंबुलेंस की आवश्यकता हेतु स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया। परिणाम स्वरूप आज दिनांक 15 मई 2021 को एक एंबुलेंस UK 04 PK-0651 का चालक निवासी बनफूलपुरा को सेंट्रल अस्पताल मुखानी से गौलापार शव ले जाने के निर्धारित किराया ₹800 के बजाय ₹2000 वसूलने के मामले में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में एफ.आई.आर. नंबर 113/21, धारा 3(क) कालाबाजारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रभारी एस.ओ.जी. द्वारा बताया गया, कि कालाबाजारी के संबंध में भविष्य में भी इस प्रकार के स्टिंग ऑपरेशन जारी रहेंगे

और पढ़े  श्रीनगर: तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर भागा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…