दैनिक नए संक्रमितो में फिर एक बार बढ़ोतरी 1.32 लाख नए केस ।

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 54 दिन के बाद सबसे कम यानी 1.27 लाख दर्ज किए गए। हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.32 लाख मामले सामने आए जबकि 3207 मरीजों की मौत हुई। कोरोना के दैनिक मामले कम होने और रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से कई राज्यों में अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत कुछ राज्य कोरोना पाबंदियों में छूट दे रहे हैं। हालांकि कोरोना के घटते हुए खतरे को देखते हुए भी 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में 1.32 लाख मामले सामने आए, जबकि 3207 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 17,93,645 हो गई है।

और पढ़े  तिब्बत में फिर कांपी धरती: कुछ घंटों में तीन बार आया भूकंप; 4.6 रही सबसे तेज तीव्रता, चीन में भी लगे झटके
  • Related Posts

    कर्नाटक में गन्ना किसानों को राहत मिलने के आसार: CM शिवकुमार ने कहा- बातचीत सफल रही, केंद्र पर क्या बोले?

    कर्नाटक में गन्ना किसानों और चीनी मिल मालिकों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की अगुवाई में हुई…

    यूएन: भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, कहा- शांति के लिए हो उपयोग, सियासी फायदे के लिए नहीं

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि…