दुखद: खबर – सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस की एक टीम जांच में जुटी

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता और बिग-बॉस सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सिद्धार्थ की उम्र महज 40 साल की थी। इतनी कम उम्र में ही हार्ट अटैक के कारण हुई सिद्धार्थ शुक्ला की मौत चौंकाने वाली है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कम उम्र में ही लोगों में इस तरह की समस्या होने का खतरा रहता है। क्या सिद्धार्थ शुक्ला को भी पहले से इस तरह की कोई दिक्कत थी? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
साल 2019 में अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए एक शोध में युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों पर प्रकाश डाला गया। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि 40 वर्ष से कम आयु के लोगों में पिछले 10 साल में हार्ट अटैक के मामले दो फीसदी
तक बढ़े हुए देखे गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुषों में 65 जबकि महिलाओं में 72 वर्ष की आयु के बाद दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है, हालांकि जिस तरह से हाल के वर्षों में 40 से कम उम्र के लोगों में भी इस तरह की समस्या देखने को मिल रही है वह काफी चिंताजनक है। आइए आगे की स्लाइडों में इसके खतरों के बारे में जानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 40 से कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने या अन्य हृदय रोगों के कारण मौत के मामले वैसे तो पहले बहुत ही कम थे, हालांकि हाल के कुछ वर्षों में इसमें इजाफा देखने को मिला है। सामान्यतौर पर शारीरिक गतिविधियों जैसे खेलने या व्याायाम आदि के दौरान हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इसकी आशंका अधिक होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन वयस्कों को पहले से ही कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी बीमारियां होती है, उन लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता होती है।
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक टीम जांच के लिए शुक्ला के घर पर मौजूद है। थोड़ी देर में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

और पढ़े  20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *