दिल्ली हाई अलर्ट पर : पुलिस को मिली आईजीआई एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अलकायदा ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। दिल्ली पुलिस को शनिवार शाम को अलकायदा के नाम से ईमेल आया था, इसमें अगले कुछ दिनों में आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, धमकी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शनिवार शाम को आए मेल में मिला था, इसमें कहा गया है कि करणबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। वो एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं, और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जांच करने पर डीआईजी ने बताया कि पहले भी समान नामों और समान विवरणों के साथ धमकी संदेश मिला था। उनके मुताबिक, पहले करणबीर और शैली को आईएसआईएस का सरगना बताया था, उसमें भी यही लिखा था कि दोनों आ रहे हैं और एक से तीन दिन में एयरपोर्ट पर बम धमाके करने की साजिश रचेंगे।

और पढ़े  टूट रहा गरीबी का चक्र: भारत में 2.8 करोड़ बच्चे बने पहली शिक्षित पीढ़ी, अब आगे क्या चुनौती?
  • Related Posts

    दिल्ली: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, सीईसी के इस्तीफे की मांग,हिरासत में कई आप कार्यकर्ता

    एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में नागरिक मार्च शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के…

    कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला,कहा- परिवार ने अब तक एक शब्द नहीं बोला

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को प्रेस वर्ता की। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार पर गांधी परिवार की चुप्पी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने पूरे…