दिल्ली : संकट की घड़ी में भारत की मदद के लिए आगे आए Google के सुंदर पिचाई, 135 करोड़ रुपये के राहत कोष का किया ऐलान .

देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना संकट के बीच गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने कोरोना के चलते भारत के हालात को देखते हुए 135 करोड़ रुपये के रिलीफ फंड की घोषणा की है. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी मदद के लिए हाछ बढ़ाया है. नडेला ने आज कहा कि कंपनी भारत को राहत देने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा ऑक्सीजन उपकरण खरीदने में भी मदद करेगी.
Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने अनुदान देने के लिए यूनिसेफ और गेटइंडिया को 135 करोड़ रुपये के राहत कोष का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गूगल और उनकी टीम मेडिकल सप्लाई करेंगी. इसके साथ ही हाई रिस्क वाली कम्युनिटी की मदद करने वाले संगठनों की भी मदद करेंगे. बता दें यह ऐसे समय है, जब भारत ने COVID-19 के कारण 3.5 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं और 2,800 से अधिक मौतें दर्ज की हैं.

और पढ़े  खुलासा: चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की तैयारी में हूती विद्रोही, निशाने पर सऊदी-इस्राइल?
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट सख्त:- सीजेआई पर टिप्पणी करने पर संजय राउत और निखिल वागले को नोटिस, जानें क्या है मामला

    मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी…

    अमेरिका: हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का आरोप, युवक गिरफ्तार, अत्याधुनिक राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

    अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू पूजा स्थल पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की…