दिल्ली : केंद्र सरकार ने जारी करी नई गाइडलाइंस, इलाज के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी नहीं

अस्पतालों में इलाज कराने के लिए कोरोना संक्रमण का टेस्ट कराना अनिवार्य नहीं होगा। इस संबंध में केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, जिसके तहत अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराने की राष्ट्रीय नीति में संशोधन किया गया है। केंद्र सरकार ने बदलीं गाइडलाइंस
बता दें कि अब तक अस्पतालों में एडमिट होने के लिए कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट अनिवार्य होती थी। नए बदलाव के तहत, अब रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी गर्इ है। गौरतलब है कि पहले रिपोर्ट के चक्कर में मरीजों को काफी परेशान होना पड़ता था। वहीं, कई मरीजों ने तो अपनी जान भी गंवा दी थी। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी कर दीं। साथ ही, इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिए हैं। उनसे कहा गया है कि नई नीति को तीन दिन में अमल में लाया जाए।

और पढ़े  पूर्वी दिल्ली: यमुना रिवर सफारी आज से, सोनिया विहार में दिखेगा गोवा जैसा नजारा, इलाके की साज-सज्जा का काम जारी
  • Related Posts

    आतिशबाजी और खुशियों के बीच दीपावली का जश्न: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मिले PM, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात: परिवार को दीं दिवाली की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस…

    दिवाली की आतिशबाजी में दिल्ली हुई धुआं-धुआं: कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार, सांस लेने में हो रही परेशानी

    दिल्ली एनसीआर में दिवाली के जश्न के बाद देर रात हवा का स्तर बेहद खराब हो गया। दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया।…