थाना सतपुली में कमन्युटी बास्केट मुहिम का दिखने लगा असर

पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी की कमन्युटी बास्केट मुहिम का असर दिखने लगा है।जिसके तहत कोरोना काल में असहाय बुजुर्गों ओर गरीब लोगों की मदद के लिये कोई भी व्यक्ति थाने पर आकर कमन्युटी बास्केट में आवश्यक जरूरत के सामान को दे सकता है। इसी क्रम में आज कस्बा सतपुली के स्थानीय व्यापारियो द्वारा कमन्युटी बास्केट मुहिम का हिस्सा बनते हुए कुल 17 राशन किटे दी गयी है जिसमे श्री राहुल मिश्रा स्वीट शॉप -05 किट,श्री राजीव वर्मा – 10 किट व विशाल बंसल जनरल स्टोर -02 किट शामिल हैं
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा सभी व्यापारियों द्वारा मुहिम का हिस्सा बनने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया गया, की उक्त मुहिम में थाने पर एक रजिस्टर तैयार किया गया है जिसमे प्रत्येक व्यक्ति द्वारा दी जा रही सामग्री का विवरण अंकित किया जा रहा है। और अब कमन्युटी बास्केट मुहिम के तहत प्राप्त सामग्री को थाने के द्वारा थाना क्षेत्र में रह रहे गरीब असहाय औऱ बुज़ुर्ग लोगो को वितरित किया जाएगा।

और पढ़े  रुड़की: नवरात्र का असर, 400 रुपये किलो बिक रहे ऑस्ट्रेलियाई अंगूर, अनार और अमरूद के दाम भी बढ़े
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

    आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी…