तस्वीर हुई वायरल : पूजा करने मंदिर आई महिला को पुजारी ने बाल पकड़कर पीटा, देखें पूरा मामला

बिहार के दरभंगा में स्थित मंदिर में एक महिला की पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस वारदात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पिटाई करने का आरोप मंदिर के पुजारी पर है। घटना सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने पुजारी को हटा दिया है और जांच का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि घटना इसी हफ्ते की है। राज परिसर में स्थित मां श्यामा माई मंदिर में पूजा करने पहुंची थी, लेकिन कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे। महिला पूजा करने की जिद पर अड़ी थी, इसी वक्त वहां के पुजारी से महिला की भिड़ंत हो गई। पुजारी ने महिला के साथ पहले बदतमीजी की फिर बाल पकड़कर पीटा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पुजारी महिला को खदेड़कर मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। पुजारी की इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

और पढ़े  पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी का करीबी संदीप मिस्त्री गिरफ्तार, प्रत्यर्पण के बाद यूएई से लाया गया भारत, पहुंचा जेल
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…