जोरदार हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित, प्रधानमंत्री मोदी परिचय भी नहीं करा पाए नए मंत्रियों का

कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। संसद पहुंच कर पीएम मोदी ने कहा कि धारदात सवाल पूछें, लेकिन सरकार को जवाब देने का मौका भी दें। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले और पत्रकारों-नेताओं की जासूसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:24 तक के लिए और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय दे रहे थे, तब हो रहे हंगामे के खिलाफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ अभिनेता दिलीप कुमार और फ्लाइंग सिख मिल्खा समेत इस साल जान गंवाने वाले सांसदों और प्रसिद्ध हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। राज्यसभा के पिछले दिनों दिवंगत हुए वर्तमान सदस्य डॉ. रघुनाथ महापात्र एवं राजीव सातव के सम्मान में उच्च सदन की बैठक सोमवार को एक घंटे के लिए दोपहर 12:24 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

और पढ़े  1 अक्तूबर से नए नियम: आज से होने जा रहे हैं ये जरूरी बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं
  • Related Posts

    संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो: राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘सत्याग्रह’ नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य देशभर में चल रहे अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों की…

    बढ़ी महंगाई की आशंका- आरबीआई पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव, रुपया भी कमजोर, क्या अक्तूबर में बढ़ेगा रेपो रेट?

    महंगाई में तेज वृद्धि की आशंका और दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के रुख में बदलाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सामने ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़…