जुलाई माह के अंत तक घोषित होगा 10वीं-12वीं का उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित कर देगा। यदि परीक्षा परिणाम से कोई छात्र असंतुष्ट हुआ तो वह एक महीने के भीतर आवेदन कर परीक्षा दे सकता है। रामनगर पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड के चलते उत्तराखंड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई। अब परीक्षा परिणाम तैयार जा रहे हैं, जिसके तहत छात्रों के नौवीं, हाईस्कूल और 11वीं के अंकों को देखा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी। बता दें कि इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र शामिल होने थे, जबकि इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्रों को परीक्षा देनी थी। मार्च और अप्रैल में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द करा दी थी।

और पढ़े  रामपुर तिराहा कांड: 32वीं बरसी, शहीद आंदोलनकारियों के मामले में संवेदनशीलता पर एक बार फिर उठने लगे सवाल
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…