जल जीवन मिशन एप : पीएम मोदी आज करेंगे जल जीवन मिशन के मोबाइल ऐप को लाॅन्च, ग्राम पंचायतों से होगा सीधा ऑनलाइन संवाद ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जल जीवन मिशन के मोबाइल ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष को लॉन्च करेंगे। इस दौरान वे ग्राम पंचायतों और पानी समितियों से भी वर्चुअली संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जल जीवन कोष के तहत ग्रामीण इलाकों में घरों, स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर जल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी और नल लगवाए जाएंगे। इस कोष में कोई भी व्यक्ति, संस्थान, कंपनी व एनजीओ दान कर सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि दो अक्टूबर को 11 बजे वे जल शक्ति और ग्राम विकास के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे ग्राम पंचायतों और पानी समितियों से वर्चुअली संवाद कर उन्हें पानी के प्रति जागरूक करेंगे और इस मिशन के फायदे बताएंगे। साथ ही जल जीवन मिशन एप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष को भी लॉन्च किया जाएगा।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त, 2019 में जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। इस मिशन का उद्देश्य हर घर में पानी की सप्लाई पहुंचाना है। वर्तमान में सिर्फ ग्रामीण इलाकों में सिर्फ 17 प्रतिशत लोगों के पास ही पानी की सप्लाई है।


Spread the love
और पढ़े  बढ़ती गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देशभर में फिर बारिश-आंधी और तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट या फिर बढ़ेगी तारीख? जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज जारी होने की पूरी संभावना है। चूंकि बोर्ड ने 19 मार्च को कहा था कि वह 10वीं के नतीजे 23 मार्च…


    Spread the love

    आज संसद में अहम विधेयक पेश करेंगे अमित शाह,लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल

    Spread the love

    Spread the loveईद और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ-साथ शनिवार-रविवार के लंबे अवकाश के बाद संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज फिर शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *