चम्पावत : शिक्षा मंत्री ने किया अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ।

विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ामेहता, राजकीय इंटर कालेज पाटी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट, राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट का विधिवत शुभारंभ किया साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज चम्पावत का वर्चुवली शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चयनित अटल उत्कृष्ठ विद्यालय में अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने के कारण विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षा मिलने से निर्धन परिवार के बच्चे भी अंग्रेजी भाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चयनित 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय हैं। शिक्षकों के 797 पदों की आवश्यकता है, इस आवश्यकता की पूर्ति हेतु 3950 टीचरों ने आवेदन किया है जिनकी स्क्रीनिंग 15 जुलाई को होगी जिससे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को योग्य शिक्षक प्राप्त होंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता मिलने से विद्यालय में अब स्मार्ट क्लासेस के अलावा अन्य अत्याधुनिक पद्धति से जुड़ी शिक्षा प्रदान की जाएगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश में चयनित 190 अटल उत्कृष्ठ विद्यालय निर्धन परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास में बेहद सहायक सिद्ध होंगे बच्चों को प्रशिक्षित शिक्षकों की ओर से उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी जिससे उत्तराखंड में शिक्षा के नए उच्च मापदंड स्थापित होंगे। प्रदेश सरकार राज्य में सभी को समान अवसर प्रदान करने, सबको अच्छी शिक्षा प्रदान करने, शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्टता लाने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम नई शिक्षा नीति का आकलन करते हुए अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा पाॅच तक मातृ भाषा में पढ़ायेंगे तथा कक्षा 6 से शतप्रतिशत अंग्रेजी माध्यम में पढ़ायेंगे।

और पढ़े  2027 कुंभ- हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…